हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, 500 में से 499 अंक लाकर दीपिका ने किया टॉप
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष कुल 84.67% विद्यार्थी सफल हुए। छात्र-छात्राएं वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया जबकि रोहतक की उदिता (498 अंक) दूसरे स्थान पर है।