हरियाणा में 'गोरक्षकों' ने ट्रक से मवेशी ले जा रहे 2 लोगों को नहर में फेंका, 1 की हुई मौत
पलवल (हरियाणा) में बीते दिनों गोरक्षकों ने कथित तौर पर ट्रक में मवेशियों को ले जा रहे ड्राइवर और उसके हेल्पर की गो-तस्करी के शक में बुरी तरह पीटकर नहर में फेंक दिया जिसमें हेल्पर की मौत गई। वहीं, ड्राइवर तैरकर बाहर आने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि 11 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।