फरीदाबाद (हरियाणा) में मंगलवार को दो ऑटो चालकों ने एक लड़की से रेप की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े जिस पर आरोपियों ने उन पर पत्थर फेंके और फिर नहर में छलांग लगाकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।