हरियाणा में 25 साल पहले मरे शख्स को 'ज़िंदा दिखाकर' की गई प्लॉट की रजिस्ट्री
बहादुरगढ़ (हरियाणा) में 25 साल पहले मरे एक शख्स को ज़िंदा दिखाकर उसके 190 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री अन्य शख्स के नाम पर करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर एसडीएम ने तहसील अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री को रद्द कर दिया गया है।