पलवल (हरियाणा) में रविवार रात सीआईए की कुख्यात बदमाशों से मुठभेड़ हुई जिसमें ₹1-₹1 लाख के 2 इनामी बदमाश नीरज व जोरावर मारे गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मुठभेड़ में सीआईए इंचार्ज की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था और उनपर कई केस दर्ज थे।