यमुनानगर (हरियाणा) में युवक द्वारा अपनी मां की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मां बेटे की लव मैरिज के लिए राज़ी नहीं थी जिससे नाराज़ होकर आरोपी इंग्लैंड से भारत आया और घर के जानवरों के बाड़े में मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।