हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या की जांच के लिए एसआईटी की गई गठित

रोहतक (हरियाणा) में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। संपला के डीएसपी ने बताया कि हिमानी का फोन बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। बकौल पुलिस, परिवार ने अबतक किसी पर शक ज़ाहिर नहीं किया।