हरियाणा में क्रैश हुआ एयरफोर्स का लड़ाकू विमान, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी और हादसे के समय पायलट विमान से सुरक्षित इजेक्ट हो गया था। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।