हरियाणा में गोमांस खाने के शक में की गई हत्या केस में जांच नमूने में नहीं मिला गोमांस
हरियाणा के चरखी दादरी में अगस्त में गोमांस पकाकर खाने के शक में पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक की कथित तौर पर गोरक्षकों द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या केस में मांस के नमूने की फाइनल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट को लेकर पुलिस ने कहा कि मांस के जो सैंपल लिए गए थे उसमें गोमांस होने की पुष्टी नहीं हुई।