हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के पेपर लीक होने के मामले में 4 डीएसपी, 3 एसएचओ और 1 चौकी इंचार्ज समेत 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा, 4 सरकारी पर्यवेक्षकों और 2 सेंटर सुपरवाइज़रों को भी सस्पेंड किया गया है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया, "सीएम नायब सैनी ने मामले को गंभीरता से लिया।"