हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है जो 15 नवंबर से लागू होंगी। आदेश के मुताबिक, एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। डबल शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में 7:55-12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में 12:40 से शाम 5:15 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेगा।