गुरुग्राम (हरियाणा) में 11वीं के एक छात्र द्वारा अपने क्लासमेट को गोली मारने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने पीड़ित से कुछ सवाल पूछे लेकिन वह मोबाइल में व्यस्त था और उसने जवाब नहीं दिया। इसी बात पर आरोपी ने गुस्से में उसे गोली मार दी। गोली पीड़ित की गर्दन में लगी और उसकी हालत गंभीर है।