हरियाणा में मनरेगा में बड़े घोटाले का हुआ खुलासा, विदेश में कमाने वालों के नाम पर निकाले गए पैसे
हरियाणा के कैथल में मनरेगा में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं उनके नाम पर फर्ज़ी जॉब कार्ड बनाकर हाज़िरी लगाई गई और लाखों रुपए निकाले गए। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह ने बताया कि घोटाले में अधिकारियों की भी मिलीभगत है और इसलिए प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।