कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में शनिवार को 1008 कुंडिया महायज्ञ में बासी खाना दिए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने से 2 युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर यज्ञ आयोजक ने अपने सुरक्षाकर्मियों से पंडितों की जमकर पिटाई करवाई और गोली भी चलवाई। घटना के बाद भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।