हरियाणा में महिला थाने की ASI गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न के केस में ले रही थी रिश्वत
पलवल (हरियाणा) में विजिलेंस की टीम ने महिला थाने की एक एएसआई को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। महिला एएसआई पर आरोप है कि उसने दहेज़ उत्पीड़न के केस में आरोपियों के नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी। एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।