inshorts

हरियाणा में महिला सब-इंस्पेक्टर से परेशान ASI ने की खुदकुशी, छोड़ा सुसाइड नोट

हरियाणा पुलिस के एक एएसआई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को एक महिला सब-इंस्पेक्टर के फोन कॉल आते थे और वह परेशान थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी बरामद की है जिसमें तीन पेज का सुसाइड नोट, एक पेन और एक मोबाइल मिला है।