हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को विधानसभा में महिलाओं को ₹2,100 की मासिक सहायता वाली 'लाडो लक्ष्मी योजना' को लेकर विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यह मुद्दा विचाराधीन है और सरकार जल्द इस पर निर्णय लेगी।" बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को यह राशि देने का वादा किया था।