हरियाणा में रोड रोलर से टकराई तेज़ रफ्तार कार, कांग्रेस नेता के बेटे समेत 4 की मौत
सोनीपत (हरियाणा) में शनिवार देर शाम जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर रोड रोलर से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा बताया जा रहा है।