फरीदाबाद (हरियाणा) के एक गांव में झाड़ियों के बीच पड़े एक लाल सूटकेस के अंदर एक महिला की सिर कटी लाश मिली है जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर सिर्फ अंडरगार्मेंट थे। महिला की उम्र 25-30 साल के बीच बताई जा रही है और अनुमान है कि हत्या 6-7 दिन पहले की गई है।