पंजाब सरकार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पड़ोसी राज्य में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार का आदेश है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर उस दिन छुट्टी ले सकता है।