हरियाणा में स्कूल परिसर में टीचर ने ज़हर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में 8 शिक्षकों पर लगाए आरोप

नूंह (हरियाणा) के एक सरकारी विद्यालय के परिसर में एक 48-वर्षीय शिक्षक ने 'ज़हर' खाकर खुदकुशी कर ली है। शिक्षक ने 8 पन्नों के सुसाइड नोट में 8 शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक व आरोपी शिक्षकों के बीच स्कूल परिसर में पेड़ों की कटाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विवाद चल रहा था।

Load More