हरियाणा में हाईवे पर रॉन्ग साइड में घुसे ट्रक ने 3 जगहों पर 6 लोगों को कुचला, 5 की हुई मौत
पानीपत (हरियाणा) में गुरुवार को एलिवेटिड हाईवे पर रॉन्ग साइड में घुसे एक ट्रक ने अलग-अलग 3 जगहों पर 6 लोगों को कुचल दिया जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि चालक नशे में था जिसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया है।