हरियाणा सरकार का एलान; पराली न जलाने पर मिलेंगे ₹1200, जलाने पर देना ₹5,000 का जुर्माना

हरियाणा सरकार ने पराली न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹1,200 प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है। वहीं, पराली जलाने पर जुर्माना ₹5,000 तक कर दिया गया है और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, पकड़े जाने पर ऐसे किसानों की फसल पर रेड मार्क लगेगा और MSP पर बिक्री पर भी रोक रहेगी।

Load More