inshorts

हरियाणा सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर किसानों को दिया तोहफा, बढ़ाया गन्ने का दाम

हरियाणा सरकार ने रविवार को गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर दी। अब गन्ने की अगेती किस्म (जल्दी तैयार होने वाली) की दर ₹400 से बढ़कर ₹415/क्विंटल और पछेती किस्म (देर से तैयार होनी वाली) की दर ₹393 से बढ़कर ₹408/क्विंटल कर दी गई है। डीपीआर हरियाणा ने कहा, "हरियाणा बना देश में सबसे ज़्यादा गन्ना रेट देने वाला राज्य!"