हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा पर सोनीपत में हुआ जानलेवा हमला, चलाई गईं गोलियां

हरियाणा के सोनीपत में एक निर्माणाधीन फार्महाउस में अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंजीत ने पहले मीता और उनके साथ मौजूद लोगों को गालियां दीं और फिर हवा में दो गोलियां चलाईं। तीसरी गोली चलाने पर बंदूक फंस गई जिससे मीता की जान बच गई।