inshorts

हर यूनिवर्सिटी में शरारती तत्व होते हैं लेकिन वे उसकी पहचान नहीं बन सकते: जेएनयू वीसी

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि जेएनयू में लेफ्ट (वामपंथियों) का प्रभुत्व रहा है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन परेशानी तब होती है जब वे कहते हैं कि कोई दूसरी विचारधारा नहीं पनप सकती। उन्होंने कहा, "हर यूनिवर्सिटी में...शरारती तत्व होते हैं...वे लेफ्ट...राइट...कोई भी हो सकते हैं...लेकिन वे विश्वविद्यालय की पहचान...नहीं बन सकते।"