कई वेबसाइट ओपन करते ही Accept All Cookies और Reject All ऑप्शन मिलता है जिसे लोग 'एक्सेप्ट' कर लेते हैं। बिना सोचे-समझे कुकीज़ एक्सेप्ट करना ऑनलाइन प्राइवेसी पर भारी पड़ सकती हैं क्योंकि कुछ Cookies सिर्फ लॉगिन डिटेल्स व वेबसाइट की पसंद याद रखती हैं जबकि कुछ के ज़रिए आपकी ब्राउज़िंग ऐक्टिविटी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा सकती है।