महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹324.32 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 13.98% अधिक है। इसका ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 24.30% बढ़कर ₹1,975.92 करोड़ हो गया। वहीं, कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 25 के लिए ₹18 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।