हर्षा रिछारिया द्वारा महाकुंभ में पुलिसकर्मी को किस किए जाने का वायरल वीडियो है फर्ज़ी

महाकुंभ में 'सबसे खूबसूरत साध्वी' के नाम से सोशल मीडिया पर छाईं ऐंकर हर्षा रिछारिया का एक एआई जनरेटेड वीडियो ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें उन्हें महाकुंभ में एक पुलिसकर्मी को किस करते दिखाया गया है। मीडिया की पड़ताल में पता चला कि रिछारिया ने 19 जनवरी को इंस्टाग्राम पर असली वीडियो शेयर किया था जिससे छेड़छाड़ की गई।