हर्ष गोयनका का '3-30-300 रूल ऑफ लाइफ' क्या है?

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने X पर पोस्ट कर लोगों को अपनी संगत सोच-समझकर चुनने की सलाह दी है और उन्होंने इसे '3-30-300 रूल ऑफ लाइफ' का नाम दिया है। नियम को बताते हुए उन्होंने लिखा, '3 लोग आपके व्यक्तित्व को आकार देंगे, 30 लोग आपकी सोच को व्यापक बनाएंगे और 300 लोग आपके संपर्क के दायरे को बढ़ाएंगे।"