हर्ष गोयनका ने शेयर किया RCB की जीत वाले विजय माल्या के पोस्ट पर SBI का रिऐक्शन

कारोबारी हर्ष गोयनका ने आईपीएल-2025 में आरसीबी की जीत पर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या के पोस्ट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिऐक्शन का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। एसबीआई ने लिखा, "सर इंडिया आ जाइए...साथ मिलकर जश्न मनाएंगे।" माल्‍या को एसबीआई सहित तमाम बैंकों से करीब ₹9000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है।