हर्षित राणा ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, बाउंड्री से बनाए 40 रन
टीम इंडिया के बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा ने रविवार को इंटरनैशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 43 गेंदों में 52 रन जड़े जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। हर्षित ने कोहली के साथ 7वें विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की।