लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद हर्षित राणा फिटनेस के करीब, नेट्स में शुरू की गेंदबाज़ी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट्स में गेंदबाज़ी शुरू कर दी है। 24 वर्ष के हर्षित इसी वर्ष जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के तीसरे मैच में चोटिल हुए थे। हालांकि, उनकी फिटनेस की पुख्ता स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।