दो बार पर्पल कैप जीत चुके भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल आईपीएल 2027 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे। सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें ₹4 करोड़ में गुजरात को ट्रेड किया है। SRH ने 2025 की नीलामी में उन्हें ₹8 करोड़ में खरीदा था। इस तरह उनकी फीस में ₹4 करोड़ यानी 50 प्रतिशत की कटौती हुई है।