हर सिलिंडर पर अब भी ₹700 का हो रहा नुकसान: घरेलू गैस के दाम बढ़ने पर सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया है कि (LPG) की कीमत बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अब भी प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर लगभग ₹700 का घाटा वहन कर रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि बाज़ार आधारित कीमत ₹1,600 प्रति सिलेंडर से अधिक है। भारत में 33 करोड़ परिवारों के पास घरेलू एलपीजी कनेक्शन है।