हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य दुनियाभर में उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों के संरक्षण को प्रोत्साहन देना है। 1983 में पहली बार यह मनाया गया। 15 मार्च 1962 को औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों को मान्यता देने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भाषण के बाद तारीख चुनी गई थी।