विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2019-2024 के बीच 10,40,860 भारतीयों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है यानी औसतन हर साल 2 लाख भारतीय दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, 2022 में रिकॉर्ड स्तर पर 2,25,620 लोगों ने भारत छोड़ा था। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में 3,500 करोड़पति दूसरे देशों में बस जाएंगे।