हर साल 5 किलो चांदी खरीदी तो 20 साल में होगी 100 किलो, क्या इसे रखना कानूनन होगा गलत?

अगर कोई व्यक्ति हर साल 5 किलो चांदी खरीदता है और 20 साल में उसके पास 100 किलो चांदी हो जाती है तो इसे रखना कानूनन अपराध नहीं है। बशर्ते इसकी खरीद वैध आय से की गई हो और खरीद के बिल/भुगतान का रिकॉर्ड मौजूद हो। वहीं, चांदी बेचने पर होने वाले मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है।