inshorts

हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?

हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है जो इस बार 15-जून को पड़ा है। 1909 में वॉशिंगटन (अमेरिका) में सोनोरा डॉड नामक महिला ने इसकी पहल की थी। उनके सैनिक पिता ने पत्नी के निधन के बाद अकेले 6 बच्चों की परवरिश की जिनके समर्पण को देखकर सोनोरा ने फादर्स डे मनाना शुरू किया।