हर साल बस ₹1000 बढ़ाएं SIP, 25 साल बाद रिटर्न देखकर हैरान रह जाएंगे आप!
वाइटओक कैपिटल ने एक आकलन में बताया है कि ₹10,000 की मंथली SIP में सालाना ₹1,000 बढ़ाने (Step-up) से 25 साल में ₹1.18 करोड़ का अतिरिक्त फंड बनता है। 5 साल में यह अंतर ₹1.25 लाख और 15 साल में ₹22.59 लाख होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सैलरीड लोगों को अनुशासित निवेश के साथ हर साल SIP अमाउंट बढ़ाना चाहिए।