मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन के मुताबिक, हर हफ्ते 1 से 6 अंडे खाने से हृदय रोग से मौत का खतरा 29% कम हो जाता है। वहीं, शोध में कहा गया कि बहुत कम या कभी अंडे ना खाने वालों की तुलना में अंडे खाने वालों में किसी भी कारण से मौत का खतरा 15% कम होता है।