35 वर्षीय हरप्रीत सिंह भाटिया ने दोहा में एशिया कप राइज़िंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई-ए की ओर से खेलते हुए भारत-ए के खिलाफ शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हरप्रीत कभी भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान रह चुके हैं। उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है और उनके नाम कुल 22 शतक हैं।