एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में भारत की लगातार 2 हार के बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी करने वाले उमरान मलिक कहां हैं?...टॉप क्वॉलिटी स्विंग गेंदबाज़ दीपक चाहर क्यों नहीं हैं?...क्यों दिनेश कार्तिक को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं?"