inshorts

हरभजन सिंह ने चुनी अपनी सर्वकालिक टेस्ट इलेवन

हरभजन सिंह ने अपनी सर्वकालिक टेस्ट इलेवन चुनी है और उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को टीम का कप्तान बनाया है। उनकी टीम में 2 भारतीय (वीरेंद्र सहवाग व सचिन तेंदुलकर) हैं जबकि कुमार संगकारा बतौर विकेटकीपर शामिल हैं। ऐलेस्टर कुक, ब्रायन लारा, जैक कैलिस, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा व जेम्स ऐंडरसन टीम के अन्य खिलाड़ी हैं।