हरमनप्रीत WPL में 1,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बनीं

WPL में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कौर ने गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ मैच के दौरान WPL करियर में 1,000 रन पूरे किए और वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ हैं। वहीं, कौर के अब WPL में 30 मैचों में 1,016 रन हो गए हैं।