एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हरमनप्रीत की हैट्रिक गोल से भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक और सुखजीत सिंह के गोल से भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत सोमवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा। हरमनप्रीत ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक लगाई। उन्होंने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।