हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, बनीं महिला टी20I क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। वह महिला टी20I क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत (77 मैच) हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 76 मुकाबलों में जीत दिलाई थी।