मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून नैशनल हाईवे पर सोमवार को चलती कार के ऊपर अचानक एक पेड़ गिरने से 40-वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति व 2 बच्चे घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग हरिद्वार जा रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। बकौल पुलिस, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।