हरिद्वार धर्म संसद मामले में यति नरसिंहानंद समेत 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ एक और केस
हरिद्वार धर्म संसद में कथित हेट स्पीच को लेकर एक और मामला दर्ज कराया गया है। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में वसीम रिज़वी, यति नरसिंहानंद, अन्नपूर्णा समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हरिद्वार में आयोजित एक धर्म संसद में कथित तौर पर कई भड़काऊ भाषण दिए गए थे।