हरिद्वार 'धर्म संसद' में कथित हेट स्पीच की जांच की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा एससी

हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित हुई 'धर्म संसद' में कथित हेट स्पीच की स्वतंत्र जांच की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। याचिका के पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने एससी में कहा, "ऐसा लगता है हमारे देश का नारा सत्यमेव जयते से शस्त्रमेव जयते हो गया है।"